{"_id":"63da76279acdc7063514bc94","slug":"18-470-crore-claims-distributed-to-farmers-holding-crop-insurance-says-agriculture-minister-lalchand-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फसल बीमा धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का क्लेम किया वितरित, बैठक में बोले कृषि मंत्री लालचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फसल बीमा धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का क्लेम किया वितरित, बैठक में बोले कृषि मंत्री लालचंद
Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
सार
बैठक में कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 4 साल में लगभग एक करोड़ 72 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित किया गया है।
विज्ञापन
जयपुर में बैठक का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित प्रकरणों को लेकर बुधवार को जयपुर के पंत कृषि भवन में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बैठक ली। बैठक में कृषि मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत राज्य में अनावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण फसलों से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने 4 साल में लगभग एक करोड़ 72 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित किया गया है।
विज्ञापन
कटारिया ने बताया कि गत चार साल में हनुमानगढ़ जिले में 14.14 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को योजना के तहत 2964.17 करोड़ का बीमा क्लेम वितरित किया गया है। ये राज्य का लगभग 16 फीसदी क्लेम है। मंत्री ने बैठक में खरीफ 2021 और रबी 2020-21 के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश फसल बीमा कंपनी के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन