फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   18.470 crore Claims distributed to farmers holding crop insurance says Agriculture Minister Lalchand

Rajasthan: फसल बीमा धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का क्लेम किया वितरित, बैठक में बोले कृषि मंत्री लालचंद

Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

बैठक में कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 4 साल में लगभग एक करोड़ 72 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित किया गया है। 

विज्ञापन
18.470 crore Claims distributed to farmers holding crop insurance says Agriculture Minister Lalchand
जयपुर में बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित प्रकरणों को लेकर बुधवार को जयपुर के पंत कृषि भवन में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बैठक ली।  बैठक में कृषि मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत राज्य में अनावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण फसलों से हुए नुकसान की भरपाई  के लिए राज्य सरकार ने 4 साल में लगभग एक करोड़ 72 लाख फसल बीमा पॉलिसी  धारक किसानों को 18 हजार 470 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित किया गया है। 

विज्ञापन


कटारिया ने बताया कि गत चार साल में हनुमानगढ़ जिले में  14.14  लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को योजना के तहत 2964.17 करोड़ का बीमा क्लेम वितरित किया गया है। ये राज्य का लगभग 16 फीसदी क्लेम है। मंत्री ने बैठक में खरीफ 2021  और रबी 2020-21 के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश फसल बीमा कंपनी के अधिकारियों को दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed