फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15-year-old minor gang-raped, tore clothes and tortured physically

पंद्रह साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 12:28 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
15-year-old minor gang-raped, tore clothes and tortured physically
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा इलाके में सोमवार शाम 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता अपने दोस्तों के साथ घटना के वक्त मंदिर जा रही थी। इस दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि किशोरी के दोस्तों को पीटकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में लड़की की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किशोरी ने शिकायत में बताया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर जा रही थी तभी उन्हें रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक लिया। तीनों नशे में धुत्त थे। आरोपी पीड़िता को सुनसान इलाके में ले गए जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता उनसे बचकर भाग निकली।
विज्ञापन


शाहपुरा के एसएचओ भजन लाल ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए, लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता को भागते हुए कुछ लोगों ने देखा और उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। इसके बाद लड़की घर पहुंची और अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान नारायण गुज्जर, कैलाश कहाद और राजू कहाद के रूप में हुई है। नारायण की उम्र 40 साल है, जबकि कैलाश और राजू 24-25 साल के हैं। मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। 


लड़की के चेहरे पर जख्म हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक-दुष्कर्म) का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed