फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 kg lump removed from stomach of an elderly woman in Jaipur SMS Hospital

Rajasthan: जयपुर में बुजुर्ग महिला के पेट से निकली 15 किलो की गांठ, साइज में फुटबॉल जैसी

Wed, 11 Jan 2023 09:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jan 2023 09:37 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल में बुधवार को 65 साल की एक महिला के पेट से 15 किलो की गांठ को महज 2 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर डॉक्टर्स की टीम ने बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
15 kg lump removed from stomach of an elderly woman in Jaipur SMS Hospital
एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन के बाद  भरतपुर से इलाज के लिए आई महिला मरीज स्वस्थ है और उसकी जान बच गई है। गुरुवार को ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी है। आमतौर पर इतनी बड़ी गांठ को निकालने के लिए बड़ा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता है। जिसमें पेट पर बड़ा कट लगाकर गांठ निकाली जाती है। 

विज्ञापन


फिर काफी सारे टांके लगाकर स्किन को सिला जाता है। लेकिन इस ऑपरेशन में दूरबीन की मदद से 15 किलोग्राम की गांठ को पंक्चर कर डॉक्टर्स ने केवल 2 सेंटीमीटर चीरा लगाकर बाहर निकाल दिया।  जिससे बुजुर्ग महिला मरीज को ज्यादा तकलीफ नहीं हुई।  ऑपरेट होने वाली महिला को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी है।
विज्ञापन


पिछले 4-5 साल से पेट में गांठ फुटबॉल जैसी बन गई
एसएमएस हॉस्पिटल के सर्जरी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजेंद्र बुगालिया ने यह ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि भरतपुर की रहने वाली महिला पिछले 4-5 साल से पेट में गांठ के दर्द से परेशान थी। यह बुजुर्ग महिला पेशेंट पिछले दिनों एसएमएस हॉस्पिटल के ओपीडी विभाग में दिखाने आई, तो सीनियर प्रोफेसर डॉ. रिचा जैन की यूनिट में महिला को भर्ती कर टेस्ट करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआरआई और बायोप्सी रिपोर्ट लेने के बाद पता लगाया गया कहीं गांठ कैंसर की तो नहीं है। रिपोर्ट साधारण गांठ की मिलने और उसमें लिक्विड अपशिष्ट भरा होने की जानकारी मिलने के बाद सर्जरी विभाग की टीम ने इस ऑपरेशन में बड़े चीरे की जगह दूरबीन की मदद से छोटा सा कट लगाकर गांठ निकालने की प्लानिंग की। महिला की उम्र 65 वर्ष हो चुकी है, इसलिए रिकवरी में दिक्कत ना आए और आगे चलकर परेशानी ना हो इसलिए कम से कम तकलीफ देह ऑपरेशन प्लान किया गया।



इस तरह किया गया पूरा ऑपरेशन
ऑपरेशन के दौरान डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. हनुमान खोजा, डॉ. विजय के साथ ही नर्सिंग स्टाफ टीम मौजूद रही। सबसे पहले महिला के पेट में दूरबीन के जरिए छेद किया गया। फिर गांठ को पंक्चर किया गया।  गांठ में भरे हुए लिक्विड को बाहर निकाला गया। तो करीब 33 बाई 32 गोलाई की गांठ फुटबॉल में से हवा निकलने के बाद चमड़े के खोल जैसी रह गई। 


फिर महिला पेशेंट के पेट पर 2 सेंटीमीटर का चीरा लगाया गया। जिसमें से ऑपरेट कर गांठ के खोल को बाहर खींच कर निकाल लिया गया। इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स की टीम ने गांठ के एक्चुअल साइज के साथ फोटो भी खिंचवाई।  महिला मरीज और उसके परिजनों ने डॉक्टरों को सफल ऑपरेशन के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed