{"_id":"6206857d4cba7b50fb680693","slug":"14-year-old-girl-gangraped-in-churu-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठा ले गए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठा ले गए थे बदमाश
Fri, 11 Feb 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:19 PM IST
सार
चूरू के बीदासर में रहने वाली नाबालिग पीड़िता घर में अकेली थी, इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए। सूनसान स्थान पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू के बीदासर में एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो आरोपी युवती को घर से ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बालेरा की एक महिला ने बीदासर थाने में बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान हरिपुरा लोसल निवासी दो युवक घर आए और बेटी को बहला फुसलाकर बाइक से अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डीवाईएसपी रामप्रताप बिश्नोई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन