फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   14 gamblers arrested while playing poker game in Jaipur

Rajasthan: पोकर गेम से सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 14 जुआरी गिरफ्तार, छह लग्जरी कार बरामद

Sat, 07 May 2022 05:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 May 2022 05:15 PM IST
सार

जयपुर में एक मकान में पांच महीने से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
14 gamblers arrested while playing poker game in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में पोकर गेम पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से छह लग्जरी कार, एक स्कूटी और जुआ का सामान बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने एक कार से 1 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसीपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस और डीएसटी साउथ टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। एसीपी भोपाल सिंह भाटी के निर्देशन में शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर श्याम नगर के निर्माण नगर स्थित एक मकान में छापा मारा गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान में पोकर गेम के जरिए जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेलते 14 लोगों को मौके से पकड़ा गया। मकान के बाहर खड़ी आरोपियों की छह लग्जरी कार और एक स्कूटी को जब्त किया गया। जुआघर चलाने वाले अभिनव शर्मा की कार से 1 लाख 25 हजार रुपए मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पिछले पांच महीने से यहां जुआ खेला जा रहा था। मकान के अंदर सौ, दौ सौ, तीन सौ, पांच सौ और पांच हजार रुपए के सिक्के लेकर जुआ खेला जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed