फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   119 fell sick after drinking contaminated well water in Karauli

Rajasthan: करौली में दूषित पानी पीने से 119 बीमार, गांव के कुंए में मिले कीड़े, हॉस्पिटल फुल

Thu, 02 Jun 2022 06:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 02 Jun 2022 06:27 PM IST
सार

करौली में दूषित पानी पीने से बच्चे, महिलाएं सहित 119 ग्रामीण बीमार पड़ गए। इतने लोगों के एक साथ अस्पताल में भर्ती होने पर एक बेड पर तीन-तीन बच्चों का इलाज किया गया।

विज्ञापन
119 fell sick after drinking contaminated well water in Karauli
करौली में दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली में दूषित पानी पीने से 119 लोग बीमार हो गए। एक साथ इतने मरीज पहुंचने से अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मरीजों में 43 महिलाएं, 37 पुरुष और 39 बच्चे बीमार हुए हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिमारा गांव की बैरवा बस्ती का है। हॉस्पिटल में मंगलवार रात 12 बजे से मरीज आने शुरू हुए। दो दिन में 48 मरीज अस्पताल पहुंच गए। 22 बेड वाले अस्पताल में इतने सारे मरीज पहुंचने से नर्सिंग कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं 65 मरीजों का गांव में इलाज चल रहा है। अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। जिसके बाद एक-एक बेड पर तीन से छह बच्चों का इलाज किया गया। अस्पताल परिसर में जहां जगह मिली, मरीजों को वहीं ड्रीप चढ़ाई गई।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही गांव के छह मरीजों को मंडरायल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इतने ग्रामीणों के बीमार पड़ने के बाद बुधवार को सीएमएचओ के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची और कुएं के पानी के सैंपल लिए।कुएं की सफाई नहीं होने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई। उन्हें पानी में कीड़े भी दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि कुएं का गंदा पानी पीने या खराब तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग हुई है। गांव में तीन दिन पहले एक तरबूज बेचने वाला आया था, जिससे अधिकांश लोगों ने तरबूज खरीदे थे। लोगों का कहना है कि ये तरबूज खराब थे। पूरे गांव के लोग एक ही कुएं से पानी पीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed