Mann ki Baat: 100वां एपिसोड कल होगा पूरा, PM मोदी के कार्यक्रम के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे भाजपा नेता
रविवार 30 अप्रैल को पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री, नेता राजस्थान में अलग अलग जिलों में प्रवास कर लोगों के बीच मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को पूरा होगा। इस दौरान राज्य भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। नेता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। एक सर्व के अनुसार, मन की बात कार्यक्रम से देश के लगभग 96 फीसदी लोग परिचित हैं। अबतक कार्यक्रम को लगभग 100 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। लगभग, 23 करोड़ लोग मन की बात कार्यक्रम नियमित रूप से देखते और सुनते हैं।
लगभग 4 लाख सेंटरों में मन की बात का प्रसारण
देशभर के बूथ स्तर पर लगभग 4 लाख सेंटरों में मन की बात का प्रसारण किया जाएगा। विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में सम्मिलित हैं। साथ ही साथ सिविल सोसायटी, देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन और अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं। यही नहीं, विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
नौ साल पहले शुरू हुआ था कार्यक्रम
मन की बात का प्रसारण 3 अक्टूबर, 2014 को प्रारंभ हुआ था। इस कार्यक्रम की व्यापकता और स्वीकार्यता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे 52 भारतीय भाषाओं, बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनमानस के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है। इन सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना भी रहा है। उनके भरोसा देने वाले शब्द नागरिकों के लिए उत्साहजनक और सुकून देने वाले रहे हैं। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बालों की वीरता, युवा संबंधित मुद्दे, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन संबंधी मुद्दे, जैसे अनेक मुद्दों पर प्रभावी रूप से चर्चा की है।
जानिए, किस नेता कहां करेंगे कार्यक्रम
- राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी- सांचैर की पथमेडा गौशाला
- संगठन महामंत्री चंद्रशेखर नगर- सीकरी विधानसभा
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत- जोधपुर
- अर्जुनराम मेघवाल- बीकानेर
- कैलाश चैधरी- बाड़मेर
- राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर- बस्सी
- प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा- भरतपुर
- मदन दिलावर- रामगंजमंडी
- सांसद दीया कुमारी- नाथद्वारा
- सुशील कटारा- डूंगरपुर के चौरासी
- सांसद घनश्याम तिवाड़ी और रामचरण बोहरा- राज मंदिर सिनेमा हॉल, जयपुर
- डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मीणा- हाईकोर्ट दौसा
- राजेंद्र गहलोत- जोधपुर शहर
- रंजीता कौली- भरतपुर
- मनोज राजौरिया- करौली
- राज्यवर्धन राठौड़- विराटनगर
- नरेंद्र कुमार खींचड- सूरजगढ
- सुमेधानंद सरस्वती- दातारामगढ
- निहाल चंद मेघवाल- श्रीगंगानगर
- राहुल कस्वां- चूरु
- बाबा बालक नाथ- अलवर
- जसकौर मीणा- दौसा
- सुखबीर सिंह- जौनपुरिया टोंक
- प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह और प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज- भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर
- प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल- केशोरायपाटन
- हेमराज मीणा- गोगुंदा
- प्रसन्न मेहता- सूरसागर जोधपुर
- मुकेश दाधीच- झुंझुनूं
- माधोराम चौधरी- मकराना
- नारायण सिंह देवल- रानीवाडा
- प्रदेश मंत्री- जितेंद्र गोठवाल खंडार
- श्रवण सिंह बगड़ी- जालौर
- अशोक सैनी- नावां
- महेंद्र यादव- बानसूर
- केके विश्नोई- सांचौर
- मधु कुमावत- दांतारामगढ़ रानोली
- विजेंद्र पूनिया- बूंदी
- महेंद्र जाटव- बस्सी
- वंदना नोंगिया- खोडा गणेश अजमेर
- कन्हैया लाल मीणा- धरियावद
- मुख्य प्रवक्ता राम लाल शर्मा- चौमू
- प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता- चूरू
- सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल- मालवीय नगर
- प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम रिणवा- अलवर
- महिला मोर्चा अल्का मूंदडा- सिविल लाइन जयपुर
- युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा- खेतडी
- अल्पसंख्यक मोर्चा नेता एम सादिक खान- हवामहल
- एसटी मोर्चा नेता जितेंद्र मीणा- जमवारामगढ
- एससी मोर्चा नेता कैलाश मेघवाल- रायसिंहनगर
- ओबीसी मोर्चा ओम प्रकाश भडाना- नसीराबाद
इसके अलावा भागीरथ चौधरी पुष्कर, पीपी चौधरी पाली, देवजी पटेल जालौर, अर्जुन मीणा उदयपुर ग्रामीण, कनकमल कटारा सांगवाड़ा, सुभाष बहेडिया भीलवाड़ा, दुष्यंत सिंह झालावाड़ कार्यक्रम में भाग लेंगे।