फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 year old girl raped in rajasthan

फिर 16 दिसंबर जैसा कांड, मामा ने की बच्ची के साथ 'हैवानियत'

Tue, 30 Jul 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
10 year old girl raped in rajasthan

राजस्थान के जयपुर शहर में चार दिन पहले चांदपोल बाहर स्थित खेतड़ी हाउस के कुंए में मृत मिली बच्ची की हत्या उसके मामा ने ही की थी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरिंदगी पर उतरे मामा ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन विफल रहने पर उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया।

बच्ची चिल्लाई तो उसका गला दबाकर कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार 33 वर्षीय आरोपी के एक पैर में पोलियो है। और वह पेंटर का काम करता है।
विज्ञापन


आरोपी बहन के घर के पास ही में रहता है। घटना के दिन छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी थी जहां छोटी बच्ची मां को खाना देने घर आई थी।

मामा  उसे पार्टी में वापस पहुंचाने का बहाना कर रात 9 बजे अपने कमरे में ले गया। वहां दुष्कर्म के प्रयास के बाद बच्ची को कुंए में फेंक दिया।

पुलिस की पूछताछ में मामा के शरीर पर नाखून के खरोंच के कई निशान थे, पुलिस को शक हुआ और तहकीकात करने पर मामा की पूरी काली करतूत सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed