फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 tigers missing in rajasthan

राजस्थान में कहां गायब हो गए 10 बाघ?

Tue, 04 Feb 2014 07:48 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 04 Feb 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
10 tigers missing in rajasthan

सरिस्का बाघ अभयारण्य के बाघ विहीन होने से शर्मसार हुआ राजस्थान अब रणथम्भौर बाघ अभ्यारण्य में दस बाघों के लापता होने से फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन


रणथम्भौर उद्यान से पिछले तीन सालों में दस बाघ गायब हुए हैं। वर्तमान में बाघ टी-29, 21, 40 और बाघिन 14, 31, 27, 17, 16 व बाघिन टी-13 के दो शावक लापता चल रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, सर्वाधिक दिखाई देने के कारण प्रकृति प्रेमियों और प्रर्यटकों में विख्यात मछली नाम की टी-17 बाघिन के लापता होने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में खड़ी है। खास बात यह है कि रणम्भौर में 80 प्रतिशत तक बाघ-बाघिन मछली की संतान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में रणथम्भौर में शावकों सहित 46 बाघ-बाघिन हैं।

सूत्रों ने बताया कि गत 11 जनवरी से मछली लापता है और कुछ महीने पहले 15 जून 2013 को बाघिन सुंदरी (टी-17) रणथम्भौर उद्यान के कुण्डेरा रेंज से लापता हुई थी, जो मछली की ही संतान है।

सुंदरी तीन बच्चों को भी छोड़ गई थी। सुंदरी की तलाश में तत्कालीन वन मंत्री बीना काक भी दो-तीन दिन जुटी थी।

सूत्र अब यहां तक कहने लगे हैं कि कुण्डेरा रेंज में वन्यजीव सुरक्षित नहीं है। इसमें शिकार, खनन, कटाई और मानवीय अवैध घुसपैठ लगातार जारी है। रेंज में गत 7 सितंबर को शिकारियों ने चीतल का शिकार किया था।


उन्होंने शिकार में कुत्तों का इस्तेमाल भी किया। धाकड़ा क्षेत्र में जहां सुंदरी के तीन शावक विचरण करते हैं, वहां 26 जनवरी की शाम को धोक के हरे पेड़ों की कटाई करते कई लोग मिले थे।

हालांकि रणथम्भौर डीएफओ राहुल भटनागर के अनुसार कई बार शक्तिशाली बाघ या बाघिन संबंधित क्षेत्र में रहे रहे बाघ-बाघिन को घदेड़ देते हैं और खदेड़े गए बाघ-बाघिन अपना नया क्षेत्र बनाने के लिए इधर-उधर निकल जाते हैं।

शिकार की आशंका नहीं है। मछली और अन्य लापता हुए बाघ-बाघिनों को ढूंढने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed