{"_id":"1a41b93455d72f8b26a170c19994dba6","slug":"10-scotty-steals-by-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो स्कूटी चोरी कर सुनसान इलाके में छोड़ देता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो स्कूटी चोरी कर सुनसान इलाके में छोड़ देता था
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस ने एक व्यवसायी परिवार से जुड़ा एक लड़का पकड़ा है, जिसने अपने शौक पूरे करने के लिए के लिए एक-दो नहीं पूरी दस स्कूटियां चुराईं।
विज्ञापन
जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस की गिरफ्त में आए इस लड़के ने आठ महीने में शहर में कई जगह से दस स्कूटी चुराना कबूला है। वह स्कूटी बेचने के लिए नहीं, बल्कि चलाने के लिए चुराता और पेट्रोल खत्म होने पर सुनसान में छोड़ देता था।
विज्ञापन
पुलिस को पांच स्कूटी लावारिस मिली थी, जबकि चार उसकी निशानदेही से बरामद की है। 11वीं में पढऩे वाले इस बाल अपचारी की उम्र 17 वर्ष है।
माणक चौक थाना प्रभारी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि वह स्कूटी चुराने के बाद नम्बर प्लेट से एक अंक हटा देता था। कभी ट्रैफिक पुलिस की पकड़ में आता तो पिता या किसी दूसरे सदस्य को बीमार बताकर खाना ले जाने की कहकर बच जाता।
विज्ञापन
इस छात्र ने पिछले साल दो और इस साल आठ स्कूटी चुराना कबूला है। पुलिस ने बताया कि वह स्कूटी घर भी ले जाता, लेकिन दूर खड़ी करता। वह अक्सर स्कूल की बजाय कनकघाटी जाता। शक होने पर माता-पिता डांटते तो दादा गलतियों पर पर्दा डाल देते और बचा लेते थे।