फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 bookies arrested by the police in jhalawar

राजस्थान: 10 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टे का हिसाब वाला रजिस्टर जब्त

Mon, 24 Jan 2022 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 मोबाइल, 3885 रुपए नगद और 2 करोड़ 22 लाख 59 हजार से अधिक के हिसाब का रजिस्टर बरामद किया गया है

विज्ञापन
10 bookies arrested by the police in jhalawar
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले की स्पेशल टीम ने झालरापाटन क्षेत्र के एक रिहायशी मकान से 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 43 मोबाइल, 3885 रुपए, 5 तख्ती, 11 बॉलपेन और 2 करोड़ 22 लाख 59 हजार से अधिक के हिसाब का रजिस्टर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि जिले में अपराधों और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सट्टे की सूचना पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी दिनेश राठौड़ ने स्पेशल टीम के साथ लंका गेट के पास नरेंद्र राठौड़ नामक व्यक्ति के घर दबिश दी। इस दौरान सट्टे की खाई वाली और लगाई वाली करते हुए 10 सटोरियों को पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र राठौड़ निवासी सिलावट मोहल्ला के लिए सट्टे की खाई वाली करते हैं। जब्त किए गए 43 मोबाइल फोन भी नरेंद्र ने सट्टा कारोबार के लिए आरोपियों को दिए थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंबलिंग नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़ाए
पुलिस ने छापे के दौरान थाना झालरापाटन निवासी शंकर लाल शर्मा (51), संजय सोनी (34), दिलीप गुर्जर (28), कोमल चंद जैन (60), मुकेश शर्मा (45), मोहन शर्मा (50), इरफान मंसूरी (34), पवन काछी (39), अरुण मित्तल (46) और थाना कोतवाली निवासी मोहम्मद रफीक (55) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed