फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth Unite for the integrity of the country

देश की अखंडता के लिए युवा एकजुट हों

Sun, 29 Sep 2013 10:35 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 29 Sep 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद आयोजन समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती पर डेरा स्वामी जगत गिरि में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर से नौजवानों की भीड़ जुटी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में बातों ही बातों में आतंकवाद, स्वदेशी, रुपये की गिरती कीमत और सुरक्षा मुद्दे पर वक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जमीन पर आतंकी पलता है और देश की सीमा में घुसपैठ होने पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित हैं, आए दिन दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। रुपये की गिरती कीमत पर कहा कि 1920 में डॉलर 20 पैसे में खरीदा जाता जो आजादी के बाद एक रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन, उसके बाद रुपये को गरीब और असहज बना दिया है और उसकी कीमत आज 60 से 70 रुपये के बीच पहुंच गई है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी चीजों को खरीदकर देश को दोबारा गुलामी की जंजीरों की तरफ धकेला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब देश का युवा एकजुट होंगे तब कोई गुरुद्वारा और मंदिर दोबारा नहीं टूटेगा, इसलिए सबको एकजुट होकर देश के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात जवानों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपने कार्यों से समाज में एक नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि नौजवान बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा और तभी भारत विश्व गुरु कहलाएगा। संघ के प्रांत प्रचारक किशोर कांत ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियोग्राफी से देशभक्ति का संदेश
युवा सम्मेलन में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर देशभक्ति पर कोरियोग्राफी और गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भंगड़ा डालकर नौजवानों के बीच खुशी का संदेश दिया गया। एबी कॉलेज के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। श्री गुरु अर्जुन देव स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। गुरदासपुर और पठानकोट के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने मिलकर देशभक्ति गीत ‘इक ऐसा संत होया स्वामी विवेकानंद’ गीत प्रस्तुत किया। एएंडएम कॉलेज के छात्रों ने भंगड़ा डाला। इस मौके पर आयोजन में प्रस्तुति देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक महाजन, चंद्रशेखर, बृज मोहन, प्रेम डोगरा, राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना, डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा, भोआ की विधायक सीमा कुमारी, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, एसके पुंज, स्वर्ण सलारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार, एसडीएम सुखमिंदर सिंह, डीईओ (सेकेंडरी) पवन कुमार, डीईओ (ऐलीमेंटरी) दीदार सिंह, प्रदीप रैणा, विश्व बंधु, प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed