{"_id":"6706909d96538f00ae02ae80","slug":"youth-killed-in-faridkot-unknown-shoot-him-during-panchayat-election-campaign-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में युवक की हत्या: पंचायत चुनाव प्रचार से लौट रहा था गुरप्रीत सिंह, बाइक सवारों ने दागी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में युवक की हत्या: पंचायत चुनाव प्रचार से लौट रहा था गुरप्रीत सिंह, बाइक सवारों ने दागी गोलियां
Wed, 09 Oct 2024 11:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:00 PM IST
सार
फरीदकोट में बुधवार देर शाम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक पंचायत चुनाव के लिए सरपंच उम्मीदवार का प्रचार कर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवारों ने उसपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मृतक गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना सदर के अधीन गांव हरीनौ में बुधवार शाम पंथक संगठनों से जुड़े एक नौजवान की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह बुधवार शाम अपने गांव में सरपंच पद की एक महिला उम्मीदवार के हक में प्रचार करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार युवकों उसे गोली मार दी। तीन से चार गोलियां लगने से गंभीर घायल गुरप्रीत सिंह को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह वारिस पंजाब समेत बहिबल इंसाफ मोर्चे से भी जुड़ा रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी आई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं को सामने रखकर मामले की जांच कर रही है।