फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young man went to France from Kapurthala missing for eight months Police registred FIR on travel agents

Punjab: कपूरथला से फ्रांस गया युवक आठ माह से लापता, मौत की आशंका; हरकत में आई पुलिस, ट्रेवल एजेंटों पर FIR

Thu, 22 Aug 2024 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला से फ्रांस गया युवक आठ माह से लापता है। युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कपूरथला पुलिस ने युवक को फ्रांस भेजने वाले ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Young man went to France from Kapurthala missing for eight months Police registred FIR on travel agents
सागर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के भुलत्थ से आठ माह पहले फ्रांस गए युवक के लताविया में लापता और मौत होने की आशंका मामले में भुलत्थ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को गलत तरीके से विदेश भेजने वाले दो कथित ट्रेवल एजेंटो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, लताविया पुलिस की ओर से डीएनए के संबंध में मांगे गए दस्तावेजों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन


भुलत्थ के वार्ड पांच निवासी बॉबी चंद ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति सहित तीन ट्रेवलों एजेटों ने उनके बेटे सागर (18) को फ्रांस भेजा था। ट्रेवल एजेटों ने बेटे को फ्रांस भेजने के लिए 14 लाख रुपये की मांगे थे। हालांकि उन्होंने 7.20 लाख रुपये एजेंट राजिंदर कुमार और गौरव कुमार को दिए थे। 
विज्ञापन


सागर के पिता बॉबी चंद ने बताया कि जनवरी 2024 के पहले हफ्ते सागर को ट्रेवल एजेंटों ने रशिया भेजा था। ट्रेवल एजेंटों ने कहा था कि सागर बेलारूस, लताविया देशों से होकर पहले जर्मनी और फिर फ्रांस पहुंचेगा। फरवरी में बेटे का फोन आया कि वह बेलारूस में है। उसके बाद छह माह बीत चुके हैं। उनके बेटे का न तो कोई फोन आया और न ही कुछ पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उसके साथ गए 8 दोस्तों में से एक ने फोन कर बताया कि वे सभी लखानिया से लताविया होते हुए डोंकी बनकर जा रहे थे। रास्ते में बर्फ गिरने लगी। 5 युवक तो सामने खड़ी गाड़ी में बैठ गए। जबकि तीन बर्फ की चपेट में आ गए। बाद में पता चला कि दो युवक किसी तरह बर्फ से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन उनके बेटे सागर की बर्फ में फंसने से मौत हो गई है।  

दूसरी तरफ लताविया सरकार ने एक शव बर्फ से बरामद होने के बाद पुलिस को ईमेल भेज कर शव की पहचान के लिए माता-पिता के डीएनए सैंपल की मांग की थी। पीड़ित पिता बॉबी चंद ने इस घटना के बाद पुलिस को एक शिकायत देकर ट्रेवल एजेंटों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। 


एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि विदेश से ईमेल के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पीड़ित के माता-पिता का डीएनए टेस्ट भेजा जाए ताकि शव की पहचान की जा सके। एसएचओ ने यह भी बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी राजिंदर कुमार निवासी करतारपुर और गौरव कुमार निवासी संगरूर के खिलाफ धारा 420, 406 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed