{"_id":"654fba2d9b9db6a50c0f1397","slug":"young-man-shoots-woman-for-refusing-to-fix-daughter-relationship-in-amritsar-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ मांगने आया गोली दी: बेटी का रिश्ता मांगने आया था युवक, मां ने किया इंकार तो गोली मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ मांगने आया गोली दी: बेटी का रिश्ता मांगने आया था युवक, मां ने किया इंकार तो गोली मारकर कर दी हत्या
Sat, 11 Nov 2023 11:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:00 PM IST
सार
अमृतसर में सिरफिरे युवक ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। युवक महिला से उसकी बेटी का हाथ मांगने के लिए गया था और महिला ने ये रिश्ता करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या ( सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृतसर के सठियाला गांव में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की बेटी के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन महिला परमजीत कौर अपनी बेटी से इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सठियाला गांव निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया और उससे उसकी बेटी का रिश्ता मांगने लगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। इन्कार करने पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन