{"_id":"668be74750ac11bf0c0d3bbd","slug":"woman-murder-case-amritsar-accused-had-a-grudge-against-her-husband-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में महिला की हत्या: आरोपियों की पति से थी रंजिश, उसे मारने आए महलावरों ने पत्नी पर दागी गोलियां, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में महिला की हत्या: आरोपियों की पति से थी रंजिश, उसे मारने आए महलावरों ने पत्नी पर दागी गोलियां, मौत
Mon, 08 Jul 2024 06:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:49 PM IST
सार
अमृतसर में महिला की हत्या: आरोपियों की पति से थी रंजिश, उसे मारने आए महलावरों ने पत्नी पर दागी गोलियां, मौत
विज्ञापन
firing, shot, gun
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में घर पर बच्चों के साथ मौजूद महिला पर आरोपियों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। थाना राजासांसी की रॉयल सिटी में रविवार देर रात महलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। हथियारबंद युवकों ने एक महिला की गोलियां मारकर हत्या की थी। मृतक महिला का नाम हरजिंदर कौर है।
मामले में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक हरजिंदर कौर के पति भगवंत सिंह के साथ रंजिश रखते थे। इसी के तहत वह रात के समय भगवंत सिंह की हत्या करने के इरादे से उसके घर में घुसे थे। लेकिन भगवंत सिंह घर पर नहीं था। ऐसे में आरोपियों ने उसकी पत्नी को ही मार डाला। सूचना मिलने पर थाना राजासांसी की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर इलाके के ही रहने वाले लव, साजन, फिरोज सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में मृतका के ससुर हरभजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा भगवंत सिंह इलाके में फाइनेंस का काम करता है। इसी के चलते उक्त आरोपियों के साथ बेटे का काफी पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी कई बार उनके बेटे भगवंत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी दे चुके थे। इस संबंध उनके बेटे ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने बताया कि रविवार की रात उनका बेटा भगवंत घर नहीं था। ससूर हरभजन सिंह, बहू हरजिंदर कौर और उसके दो बच्चे घर पर थे। सभी अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच कुछ युवकों ने घर के बाहर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बहू ने जब बाहर जाकर देखना चाहा तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां हरजिंदर कौर को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।