फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman Murder case Amritsar accused had a grudge against her husband

अमृतसर में महिला की हत्या: आरोपियों की पति से थी रंजिश, उसे मारने आए महलावरों ने पत्नी पर दागी गोलियां, मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

अमृतसर में महिला की हत्या: आरोपियों की पति से थी रंजिश, उसे मारने आए महलावरों ने पत्नी पर दागी गोलियां, मौत

विज्ञापन
woman Murder case Amritsar accused had a grudge against her husband
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में घर पर बच्चों के साथ मौजूद महिला पर आरोपियों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। थाना राजासांसी की रॉयल सिटी में रविवार देर रात महलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। हथियारबंद युवकों ने एक महिला की गोलियां मारकर हत्या की थी। मृतक महिला का नाम हरजिंदर कौर है। 
विज्ञापन


मामले में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक हरजिंदर कौर के पति भगवंत सिंह के साथ रंजिश रखते थे। इसी के तहत वह रात के समय भगवंत सिंह की हत्या करने के इरादे से उसके घर में घुसे थे। लेकिन भगवंत सिंह घर पर नहीं था। ऐसे में आरोपियों ने उसकी पत्नी को ही मार डाला। सूचना मिलने पर थाना राजासांसी की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर इलाके के ही रहने वाले लव, साजन, फिरोज सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में मृतका के ससुर हरभजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा भगवंत सिंह इलाके में फाइनेंस का काम करता है। इसी के चलते उक्त आरोपियों के साथ बेटे का काफी पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी कई बार उनके बेटे भगवंत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी दे चुके थे। इस संबंध उनके बेटे ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने बताया कि रविवार की रात उनका बेटा भगवंत घर नहीं था। ससूर हरभजन सिंह, बहू हरजिंदर कौर और उसके दो बच्चे घर पर थे। सभी अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच कुछ युवकों ने घर के बाहर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बहू ने जब बाहर जाकर देखना चाहा तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां हरजिंदर कौर को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।


डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed