फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman and girl stole newborn child from Women and Children Hospital in Bathinda

Bathinda: बठिंडा के सिविल अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगाने के बहाने बच्चे को वार्ड से ले गई आरोपी

Sun, 04 Dec 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

प्रमोद कुमार की पत्नी बबली की एक दिसंबर को डिलीवरी हुई थी। रविवार को जिस वार्ड में बबली दाखिल थी, वहां पर एक लड़की आई। उसने कहा कि डॉक्टर ने बच्चे को टीका लगाना है, जिसके लिए वह उसको लेकर जाना चाहती है।

विज्ञापन
Woman and girl stole newborn child from Women and Children Hospital in Bathinda
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के सिविल अस्पताल में बने वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में रविवार दोपहर को एक महिला व उसके साथ आई एक लड़की नवजात बच्चे को चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार की पत्नी बबली की एक दिसंबर को डिलीवरी हुई थी। रविवार को जिस वार्ड में बबली दाखिल थी, वहां पर एक लड़की आई। उसने कहा कि डॉक्टर ने बच्चे को टीका लगाना है, जिसके लिए वह उसको लेकर जाना चाहती है। जब वह बच्चे को लेकर जाने लगी तो बबली की भांजी मुस्कान भी उसके साथ जाने लगी। वार्ड से निकलने के बाद लड़की ने मुस्कान को बोला कि वह बबली का आधार कार्ड लेकर आए। जब मुस्कान आधार कार्ड लेने के लिए गई तो वह लड़की बच्चे को लेकर भाग गई। उसके साथ एक महिला भी थी। लड़की ने मास्क लगाकर अपना चेहरा ढका हुआ था तो महिला ने अपने शाल से चेहरा छुपाया हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed