फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   without giving notice SHO suspended

बिना सूचना दबिश देने पर एसएचओ सस्पेंड

Fri, 04 Oct 2013 10:59 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 04 Oct 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
without giving notice SHO suspended
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किए बिना आरोपियों को अन्य राज्य में जाकर गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ सुखजिंदर सिंह को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


एसएसपी पठानकोट का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। फिलहाल अभी थाना डिवीजन नंबर-2 में किसे एसएचओ का कार्यभार सौंपा गया है, उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर-2 में 29 जुलाई, 2013 को दशमेश नगर निवासी महक पुरी पुत्री रजनीश पुरी की शिकायत पर  मोगा निवासी एनआरआई पति वरुण वर्मा, ससुर रोहित, सुमन वर्मा व ननद मेघना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी फरार थे। बताया जाता है कि आरोपी विदेश में थे और कुछ दिन पहले ही वापस स्वदेश लौटने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर एसएचओ सुखजिंदर सिंह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गए। आरोप है कि एसएचओ ने उनके साथ बदसलूकी की। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी गिल ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि बिना अधिकारियों को सूचित किए दूसरे राज्य में जाकर एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने छापा मारा था।

इससे पहले दबिश के लिए अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए था दिल्ली एयरपोर्ट पर एसएचओ पर शराब के नशे में  उक्त पार्टी से गाली गलौच के आरोप लगाए गए हैं, उस आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।


यह था मामला
महक का आरोप था कि वरुण के अमेरिका जाने के बाद उसके ससुरालियों ने दस लाख की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया। दस लाख लाने पर ही उसे अमेरिका भेजने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए थे। आरोप है कि 9 सितंबर, 2012 को अमेरिका से आए वरुण के सामने महक के पिता ने 10 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद वरुण और महक अमेरिका चले गए। उसने आरोप लगाया कि अमेरिका में वरुण उसे परेशान करता रहा। उसने बताया कि 5 मई, 2013 को उसके ससुर रोहित वर्मा भी अमेरिका में आ गए। जहां पर दोनों पिता-पुत्र ने उससे एक लाख डालर घर से मंगाने के लिए मारपीट शुरू कर दी। उसके एक लाख डालर के लिए अमेरिका में घर में कैद करके रखा गया और प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed