फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab New CM Bhagwant Mann Ex Wife Inderpreet Kaur Reaction News in Hindi

Bhagwant Mann Oath: सात साल पहले अलग हो चुकीं मान की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया- वो हमेशा मेरी दुआ में रहे हैं

Wed, 16 Mar 2022 04:09 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर 2015 में अलग हो गए थे। दोनों के अलगाव के बाद से ही बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। इंद्रप्रीत ने कहा कि हमारे बीच भले ही शारीरिक दूरी हो, लेकिन मैं हमेशा उनकी सफलता के लिए दुआ करती रही हूं। 
loader
Punjab New CM Bhagwant Mann Ex Wife Inderpreet Kaur Reaction News in Hindi
भगवंत मान सिंह और उनकी फैमिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी बेटी सीरत कौर मान (21) और बेटे दिलशान मान (17) भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए दोनों मंगलवार रात को चंडीगढ़ पहुंचे थे। मान के दोनों बच्चे अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। भगवंत मान की पूर्व पत्नी  इंद्रप्रीत ने पति की जीत के बाद पहली बार मीडिया से बात की है।  पढ़िए इंद्रप्रीत ने भगवंत मान की जीत पर क्या कहा…

 भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर 2015 में अलग हो गए थे। दोनों के अलगाव के बाद से ही बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। मान की जीत के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच भले ही शारीरिक दूरी हो, लेकिन मैं हमेशा उनकी सफलता के लिए दुआ करती रही हूं। आगे भी उनके लिए दुआ करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी उनके लिए कुछ बुरा नहीं कहा।  

 2014 में पत्नी ने  मान के लिए किया था प्रचार

2014 के लोकसभा चुनाव में इंद्रप्रीत ने भगवंत मान के चुनाव प्रचार में अहम रोल निभाया था। इंद्रप्रीत ने संगरूर के गांव-गांव जाकर भगवंत मान के लिए वोट मांगे थे। हालांकि, एक साल बाद 2015 में इस जोड़े अलग हो गया। तलाक के बाद इंद्रप्रीत बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। वहीं, भगवंत मान पंजाब में आप की राजनीतिक जमीन मजबूत करते रहे। इंद्रप्रीत मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं। 


मां अक्सर नजर आती हैं साथ

भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर अक्सर अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहते हैं। मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर भी उनकी मां और बहन ने अपनी खुशी जताई थी। इसी तरह 10 मार्च को आप की जीत पर भी दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मान अक्सर अपने इंटरव्यू में पूरे पंजाब को अपना परिवार बताते रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वो अपने बच्चों के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं। भगवंत मान ने जब धूरी से नामांकन दाखिल किया था तब उनकी मां भी साथ थीं। 10  मार्च को पार्टी की जीत के बाद भी भगवंत मान के साथ उनकी मां नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed