फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two youth dies in road accident in phagwara

Accident in Phagwara: अमृतसर से हेमकुंठ साहिब जा रहे दो युवकों कार ने मारी टक्कर, इलाज को दौरान दोनों की मौत

Mon, 16 Sep 2024 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

अमृतसर के दो युवकों की फगवाड़ा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक अन्य लोगों के साथ हेमकुंठ साहिब धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। 

विज्ञापन
two youth dies in road accident in phagwara
फगवाड़ा में सड़क हादसा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कपूरथला के फगवाड़ा में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अन्य लोगों के साथ अमृतसर से श्री हेमकुंठ साहिब धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। फगवाड़ा के चहेड़ू पुल के निकट उनकी कार को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


अमृतसर से दो कारों में सवार होकर आठ लोग श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जा रहे थे। रास्ते में जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर गांव चहेड़ू पुल के निकट एक आई-20 कार का टायर पंचर हो गया। जब उन्होंने गाड़ी साइड पर लगाकर टायर बदला। इसके बाद दोनों युवक गाड़ी में बैठने लगे तो अचानक जालंधर से होशियारपुर की तरफ जा रही एक मारुति रिट्ज कार में सवार युवकों ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक युवकों की पहचान हरमनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी किशन नगर अमृतसर व नरिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां अमृतसर के रूप में हुई। मृतक नरेंद्र सिंह कपड़े का कारोबार करता था। हरमनदीप सिंह फाइनेंस का काम करता था। थाना सदर पुलिस के अनुसार हादसे के लिए जिम्मेदार कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनकी पहचान गुरदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी राम कॉलोनी और मुकेश चौधरी पुत्र अरविंदर चौधरी निवासी पुरहीरां, होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरथला में कार और ट्रक में टक्कर 
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर खरबूजा मंडी के नजदीक सुबह एक आल्टो कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि कार और ट्रक चालक के बीच समझौता हो गया है। सुबह लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि सुल्तानपुर रोड पर खरबूजा मंडी के नजदीक एक कार ( PB-46-Y-2911 ) और ट्रक ( PB-08-CX-8913 ) के बीच टक्कर हो गई है। आल्टो कार चालक विक्रमजीत सिंह वासी गांव अहली कलां अपनी माता के साथ दवाई लेने जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर सुरजन सिंह वासी खडूर साहिब और कार चालक विक्रमजीत सिंह वासी अहली कलां के बीच समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed