फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two smugglers arrested with one kg of ice drug and two lakh drug money in Amritsar

अमृतसर में स्टूडेंट्स को बेचा जा रहा नशा: पुलिस ने एक किलो आइस ड्रग सहित दो तस्कर पकड़े, दो लाख ड्रग मनी बरामद

Mon, 29 Jul 2024 06:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:37 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर स्टूडेंट्स को नशा सप्लाई करने आए थे। आरोपियों से एक किलो आइस ड्रग और दो लाख रुपये की ड्रग मनी मिली है। 

विज्ञापन
two smugglers arrested with one kg of ice drug and two lakh drug money in Amritsar
मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सोमवार को थाना कैंटोनमेंट की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो आइस ड्रग्स और दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों के नाम रामतीर्थ रोड निवासी बहादुर सिंह और मोनू कुमार है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने ग्वाल मंडी इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी शहर के नामी कालेजों के स्टूडेंट्स को नशे की लत लगा पैसे कमा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोकी ग्वाल मंडी के पास आइस की खेप सप्लाई करने पहुंच रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने अपनी टीम को साथ लेकर नाकाबंदी की। दोनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे। आरोपियों को रुकने का इशारा किया, मगर आरोपियों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की। लेकिन मौका रहते आरोपियों को घेरा डाल कर पकड़ लिया। मौके पर ही उनके कब्जे से एक किलो आइस ड्रग और दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि यह खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में गिराई थी। जिसे कुछ तस्करों ने उठाकर पकड़े गए दोनों तस्करों के सुपुर्द की थी। दोनों तस्कर यह खेप को आगे डिलीवर करने पहुंचे थे। फिलहाल दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं और अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed