{"_id":"66a8dcca4678957b9604514a","slug":"two-smugglers-arrested-on-firozpur-border-pakistani-drone-and-3-5-kg-heroin-recovered-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन: फिरोजपुर बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन और 3.5 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन: फिरोजपुर बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन और 3.5 किलो हेरोइन बरामद
Tue, 30 Jul 2024 06:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:00 PM IST
सार
पाकिस्तान से नशा तस्करी के घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई नशे की खेप को पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने पकड़ा है। दो नशा तस्कर और पाकिस्तान ड्रोन भी मिला है।
विज्ञापन
बॉर्डर एरिया में जांच करती पुलिस और बीएसएफ
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान पाकिस्तानी ड्रोन और साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बीएसएफ ने सीमावर्ती गांव कस्सोके में गोली दाग पाकिस्तानी ड्रोन को आसमान से जमीन पर गिराया था। ड्रोन संग 568 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाते हैं। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी राज सिंह वासी चूड़ी वाला व रमेश सिंह वासी बारेके को काबू किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई है, जो ड्रोन के माध्यम आई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सीमावर्ती गांव हजारे वाला पुल के पास सतलुज दरिया के पानी में से ड्रोन व हेरोइन बरामद की है। हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं, इनमें साढ़े तीन किलो हेरोइन थी। इस ड्रोन का आकार भी बड़ा है। इसके जरिए हेरोइन की बड़ी खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजी जा सकती है। एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जहां से हेरोइन व ड्रोन मिला है वे स्थान सरहद से लगभग तीन किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन