{"_id":"8b18db72fb0c4b3866885eae5d812cff","slug":"two-people-arrested-with-2-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने दो किलो हेरोइन समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान थाना खालड़ा(तरनतारन) के गांव वां तारा सिंह निवासी डिप्टी सिंह व गुरसाहिब उर्फ साहिब सिंह के रूप में हुई। जिला पुलिस ने पहली बार हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।
रविवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि डीएसपी(डी)कश्मीर कौर ढिल्लों व डीएसपी जसविंदर पाल शर्मा की अगुवाई में सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई लखवीर सिंह,एएसआई बलवंत सिंह व एएसआई जसपाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को अलग अलग स्थानों से काबू किया और उनसे 1-1 किलो हेरोइन बरामद हुई।
एसएसपी रंधावा ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का सीधा संपर्क पाकिस्तान के तस्करों के साथ है और वह पिछले एक वर्ष से हेरोइन की खेप मंगवा कर देश भर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे।