{"_id":"63b07853cfb9397bdc213318","slug":"two-including-a-businessman-from-punjab-died-in-an-accident-in-parwanoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: परवाणू में हुए हादसे में पंजाब के कारोबारी समेत दो की मौत, हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: परवाणू में हुए हादसे में पंजाब के कारोबारी समेत दो की मौत, हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरी कार
Sat, 31 Dec 2022 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:28 PM IST
सार
सभी नए साल के उपलक्ष्य में शिमला गए थे, हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पंजाब के व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के सोलन जिले में स्थित परवाणू में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के युवकों की कार हाईवे पर संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिर गई। इस हादसे में पंजाब के व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर को शिमला गए थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने शिमला गए थे। दुकान पर काम करने वाला रविंद्र कुमार, चंदन कुमार व राधेश्याम भी साथ थे।
विज्ञापन
गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद शनिवार को सुबह वापस मंडी गोबिंदगढ़ आ रहे थे कि रास्ते में परवाणू में कश्यप ढाबे के पास तीखे मोड़ पर रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इस हादसे में रवि सिंगला (39) निवासी विकास नगर मंडी गोबिंदगढ़, राधेश्याम (21) निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कुंदन कुमार, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार सहित एक अन्य शामिल हैं।
जिनका विभन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, मंडी गोबिंदगढ़ में करियाना कारोबारी रवि सिंगला की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। रवि का अंतिम संस्कार अमलोह रोड स्वर्गधाम में शाम 4 बजे कर दिया गया।