फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Timing of retreat ceremony changed at Hussainiwala border

पंजाबः हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, मौसम को देखते हुए लिया फैसला

Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
सार

पंजाब में हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल गया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी है।

विज्ञापन
Timing of retreat ceremony changed at Hussainiwala border
हुसैनीवाला बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सर्दी के मौसम को देखते हुए फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान हुसैनीवाला बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल दिया गया है। अब सेरेमनी शाम पांच बजे के बजाय साढ़े चार बजे होगी। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डराने वाला खुलासा: पंजाब में 16 साल बाद 1000 फुट नीचे मिलेगा पानी, सेंट्रल भूजल बोर्ड ने दी रिपोर्ट
विज्ञापन

दिलावर खान टॉवर पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवान करते हैं परेड
हुसैनीवाला बार्डर पर रोजाना सुबह भारत और पाकिस्तान अपने-अपने एरिया में अपने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। शाम के समय दोनों देशों की ओर से बेहतरीन परेड प्रस्तुत की जाती है। भारत की ओर से दिलावर खान टॉवर पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवान परेड को करते हैं।
 

यह भी पढ़ें: Punjab: दागी मंत्री के बारे में मजीठिया ने बनाई रखी उत्सुकता, गिफ्ट पैक से निकाला सबूत, लेकिन सुनाया नहीं


ये है परेड की खासियत
हुसैनीवाला बार्डर पर परेड की एक खास बात यह भी है कि  परेड शुरू करने से पहले वहां मौजूद पाकिस्तान और भारत के अफसरों में से जो भी सीनियर होता है, दोनों देशों के जवान उसी सीनियर अफसर को सैल्यूट कर बाकायदा उसकी अनुमति लेकर परेड शुरू करते हैं। अमूमन ऐसा होता है कि एक दिन पाकिस्तान का आला अफसर मौजूद होता है और एक दिन हिंदुस्तान का। इस दौरान दोनों देशों के जवान एक-दूसरे की सरजमीं पर जाकर सीनियर अफसर को सैल्यूट कर अनुमति लेते हैं।

यहां खत्म होता है नार्दर्न रेलवे
फिरोजपुर से लेकर हुसैनीवाला बॉर्डर तक स्पेशल ट्रेन 10 किलोमीटर का सफर तय करती है। एक समय में ये रेल लाइन हुसैनीवाला से होकर लाहौर तक जाती थी पर पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के दौरान यह रेल मार्ग बंद कर दिया गया। यहां सतलुज दरिया पर बने रेल पुल को भी तोड़ दिया गया। अब फिरोजपुर से हुसैनीवाला में ही आकर रेल लाइन खत्म हो जाती है। रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर यहां लिखा गया है - द एंड ऑफ नार्दर्न रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed