फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Majithia remains curious about the tainted minister

Punjab: दागी मंत्री के बारे में मजीठिया ने बनाई रखी उत्सुकता, गिफ्ट पैक से निकाला सबूत, लेकिन सुनाया नहीं

Thu, 16 Nov 2023 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 12:36 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को सबूत वाला पैन-ड्राइव सौंपेंगे। मंत्री पर असहाय पीड़िता के शोषण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Punjab: Majithia remains curious about the tainted minister
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक गिफ्ट पैक खोलकर धमाकेदार बम के रूप में एक पैन-ड्राइव निकाला, लेकिन उससे कोई धमाका नहीं किया। दिवाली से पहले मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों की ग्रुप फोटो शेयर करते हुए जिस दागी मंत्री का खुलासा जल्द करने का दावा किया था, उसके नाम का खुलासा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह इस पैन-ड्राइव को मुख्यमंत्री को देंगे ताकि वह इस मामले में कार्रवाई करें।
विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में बुधवार को मजीठिया ने पत्रकारों से कथित दागी मंत्री के बारे में इतना ही जानकारी दी कि उन्होंने एक असहाय पीड़िता का शोषण किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस घटना के बारे में जानने के बावजूद अपने चहेते मंत्री को बचाने की कोशिश की। मजीठिया ने कहा,‘इस दरिंदे को पंजाब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और इसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन


मजीठिया ने मान से संपर्क करने की कोशिश करते हुए फोन मिलाया लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर ऑपरेटर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यालय गए हैं। वहीं कार्यालय का फोन व्यस्त मोड पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा, ‘दिवाली की पूर्व संध्या पर मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया था कि बधाई देने वाले कैबिनेट मंत्रियों में से वह एक से साथ हाथ नहीं मिलाना चाहेंगे, जब उन्हें उस मंत्री के गलत कामों के बारे में पता चलेगा। मैंने त्योहार के बाद मुख्यमंत्री से मिलने और उनके ‘मनपंसद’ मंत्री के घृणित कृत्यों के बारे में सबूत पेश करने के लिए समय मांगा था। मैंने इसलिए ऐसे किया क्योंकि मुख्यमंत्री अपने विरोधियों से बातचीत करने में विश्वास करते हैं, जैसा कि तब देखा गया था जब नेताओं को पंजाब के मुद्दों पर तथाकथित बहस के लिए आमंत्रित किया गया था।’

मजीठिया ने एक गिफ्ट पैक खोलकर एक पेन ड्राइव पत्रकारों को दिखाई, जिसमें दावा किया कि इसमें मंत्री की शर्मनाक हरकतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस ड्राइव की सामग्री का खुलासा नहीं कर रहा हूं, जो मुझे एक सार्वजनिक समारोह में सौंपी गई थी, क्योंकि इसमें मंत्री के बारे में बेहद अफसोसजनक सामग्री है।’ मजीठिया ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगी के खिलाफ सबूत लेने से इन्कार कर दिया है। जब तक मंत्री पूरी तरह बेनकाब नहीं हो जाते और उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिल नहीं जाती, तब तक हम रुकेंगे नहीं।


मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपेंगे सबूतः मजीठिया
मजीठिया ने कहा कि वह किसी को बदनाम नहीं करना चाहते, इसलिए वह एक-दो दिन और इंतजार करके मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करेंगे और उन्हें खुद सबूत देंगे। वह उम्मीद करेंगे कि सीएम कार्रवाई करें। मजीठिया ने इस मामले में चुटकी ली- ‘उनसे बचकर रहो, सवारी अपने सामान की आप जिम्मेवार है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed