{"_id":"6059c6e82c7d50662064769c","slug":"thunderstorm-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आंधी-बरसात से नुकसान : पेड़ उखड़े, फसलें बिछी, अबोहर में पेड़ के नीचे दबने से सांड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आंधी-बरसात से नुकसान : पेड़ उखड़े, फसलें बिछी, अबोहर में पेड़ के नीचे दबने से सांड़ की मौत
Tue, 23 Mar 2021 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:16 PM IST
सार
- पंजाब में सोमवार रात आई तेज आंधी और बरसात
- फसलों और पेड़ों को हुआ भारी नुकसान
- बरसात से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, सड़कों पर गिरे पेड़
विज्ञापन
अबोहर में आंधी के कारण बिछी फसल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार रात आई आंधी और बरसात से फसलों और पेड़ों को भारी नुकसान हुआ। आंधी के साथ हुई हल्की बरसात से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं सड़क किनारे खड़े पेड़ गिरने से सुबह यातायात प्रभावित हुआ। आंधी आने के साथ ही ठप हुई बिजली व्यवस्था बाद दोपहर तक सुचारू नहीं हो सकी। वहीं वन विभाग के कर्मचारी सड़क किनारे गिरे पेड़ों को उठाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात रात्रि करीब ढाई बजे अचानक धूल भरी तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। इससे अबोहर में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। इसके साथ ही पक कर तैयार खड़ी सरसों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के कारण सड़क किनारे खड़े सैंकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। कई गोदामों के शेड भी उखड़ गए। कई स्थानों पर बिजली के खंभे और सड़कों के किनारे तथा दुकानों के ऊपर लगे फ्लैक्स बोर्ड उड़ कर दूर जा गिरे। श्रीगांगनर रोड पर शिवशाक्य नगर के सामने स्ट्रीट लाइट का एक खंभा गिर गया।
श्रीगांगनर रोड बाईपास से लेकर हनुमानगढ़ रोड तक बड़ी संख्या में भारी पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। वहीं कंधवाला रोड गणेश धाम मंदिर के नजदीक एक कीकर का पेड़ गिरने से एक सांड़ उसके नीचे दब गया। सांड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही खेत मालिक अर्जुन डेमला के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने का प्रयास किया लेकिन पेड़ भारी होने के कारण मामले की सूचना वन विभाग को दी। गुरुकृपा मार्केट में बर्तन की दुकान का शेड लाइटों सहित उखड़कर दूर जा गिरा।
वहीं जलालाबाद में सोमवार रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। आंधी से क्षेत्रीय विधायक रवींद्र सिंह आंवला के कार्यालय की छत उड़ गई और दफ्तर टूट गया। शेड के नीचे धरना दे रहे पंजाब पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार नौजवानों के 2 साथी और होमगार्ड का एक जवान भी घायल हो गया। होमगार्ड के घायल जवान महल सिंह को स्थानीय सरकारी अस्पताल से फाजिल्का रेफर कर दिया गया है।