फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   three former councilor of congress and BJP join aap before Jalandhar west By Election

Jalandhar By Election: भाजपा-कांग्रेस को झटका, दोनों दलों के 3 पूर्व पार्षद AAP में शामिल, CM ने किया वेलकम

Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। दोनों दलों के पूर्व पार्षदों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। 

विज्ञापन
three former councilor of congress and BJP join aap before Jalandhar west By Election
पूर्व पार्षद आप में शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान के ठीक एक सप्ताह पहले भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। जालंधर पश्चिमी सीट के लिए चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सेंधमारी लगातार जारी है। आप ने विरोधी दलों के 3 पूर्व पार्षद पार्टी में शामिल करवाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों पूर्व पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


आप में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम सिंह लखोत्रा, भाजपा के विरेश मिंटू और पूर्व पार्षद कमलेश ग्रोवर हैं। इसके अलावा कमलेश ग्रोवर का बेटा अनमोल ग्रोवर भी आप में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर स्थित अपने आवास पर तीनों को पार्टी में शामिल किया है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। हालांकि बाद में वह फिर से शिअद में वापसी कर गईं। वहीं आज कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए हैं। भाजपा के पार्षद विरेश मिंटू के आप में शामिल होने से पार्टी को चुनाव से पहले मजबूती मिली है। तरसेम लखोत्रा काफी लंबे समय से कांग्रेस में थे। उनकी अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।  इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,71,482 मतदाता हैं. उपचुनाव के लिए 181 मतदान केंद्र होंगे। 


चुनावी मैदान में ये चेहरे 
जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भापजा के शीतल अंगुराल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी के बिंदर कुमार, आम आदमी पार्टी के मोहिंदर पाल भगत, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल की सुरजीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed