फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sultanpur Lodhi MLA Rana Indrapratap Singh broke Dhussi dam near village Bharoana re-construct dam

Kapurthala: धुस्सी बांध तोड़ने वाले सुल्तानपुर लोधी के विधायक ने दोबारा जोड़ा बांध, हो चुकी है एफआईआर

Wed, 19 Jul 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

विधायक का कहना है कि बांध तोड़ने से पहले उन्होंने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। इसके बाद उन्होंने बांध तोड़ दिया था। इसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Sultanpur Lodhi MLA Rana Indrapratap Singh broke Dhussi dam near village Bharoana re-construct dam
धुस्सी बांध दोबारा बनाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी में गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ने वाले विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने आज बांध को दोबारा बनाया। विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटियाला में मूसलाधार बरसात से गिरी मकान की छत, दो की मौत, जैकब ड्रेन के फ्लड गेट खोले
विज्ञापन


इसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बुधवार को विधायक और उनकी टीम की तरफ से बांध को जोड़ा जा रहा है। विधायक के साथ 22 गांवों के लोगों ने बांध जोड़ने में उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि बांध तोड़ने से पहले उन्होंने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। इसके बाद उन्होंने बांध तोड़ दिया था। अब मामले को तूल पकड़ता देख विधायक खुद गांव के लोगों के साथ दोबारा तोड़े गए बांध पर पहुंचे और लोगों की मदद से बांध जोड़ने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed