फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Strike of doctors in government hospitals in Punjab continues

Doctors Strike in Punjab: दूसरे दिन भी डाॅक्टरों की हड़ताल जारी, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

Tue, 10 Sep 2024 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:08 PM IST
सार

सुबह सात बजे से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को लाइनें लगने लगी, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। कुछ मरीज ऐसे थे जो आस-पास से आए थे, वे घर लौट गए। लेकिन कुछ मरीज दूर से आए थे, उन्हें मजबूरन 11 बजने का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
Strike of doctors in government hospitals in Punjab continues
मोहाली के अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। मोहाली फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर बैठे तो सही, लेकिन किसी मरीज की नई पर्ची 11 बजे तक न कटने के कारण, डॉक्टर केवल वार्ड में भर्ती मरीजों को ही देख रहे थे। वहीं सुबह सात बजे से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को लाइनें लगने लगी, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। कुछ मरीज ऐसे थे जो आस-पास से आए थे, वे घर लौट गए। लेकिन कुछ मरीज दूर से आए थे, उन्हें मजबूरन 11 बजने का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके साथ वहीं पीसीएमएसए के डॉक्टर अपनी मांगो के लिए अस्पताल ओपीडी के बाहर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। वहां बैठे मरीज भी डॉक्टरों की मांग पर बोले कि सरकार को डॉक्टरों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, पंजाब के पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल के साथ-साथ नाभा, समाना व राजपुरा के सिविल अस्पतालों में मंगलवार को दूसरे दिन डाॅक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान रहे। डाॅक्टरों ने सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक कामकाज का बायकाट किया। जिसके चलते ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। वहीं डाॅक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों के आपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए आगे की तारीखें दी जा रही हैं।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएशन की पटियाला इकाई के प्रधान डाॅ. सुमित सिंह ने बताया कि एसोसिएशन ने पहले तीन दिन सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक हड़ताल करने का फैसला लिया है। इसके तहत बुधवार को भी इसी तरह से तीन घंटों के लिए डाॅक्टर कामकाज का बायकाट करेंगे। वहीं इस आंदोलन के दूसरे चरण में 12 सितंबर से पूरे समय के लिए सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रखी जाएंगी। इसलिए सरकार से मांग है कि डाॅक्टरों की मांगों का जल्द से जल्द हल किया जाए।

एसोसिएशन ने अस्पतालों में डाॅक्टरों की समयबद्ध तरक्की न होने का विरोध किया। एसोसिएशन ने सवाल किया कि क्या डाॅक्टरों की पदोन्नितयां रोककर सरकार अस्पतालों को खत्म करना चाहती है। डाॅ. सुमित सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के ही दूसरे विभाग चिकित्सा शिक्षा व शोध में डाॅक्टरों को 4 व 7 साल पर तरक्की दी जा रही है, फिर सबसे जरूरी सेहत विभाग की तरक्की पर ग्रहण क्यों लगाया जा रहा है। इस मौके पर अस्पतालों में डाॅक्टरों की सुरक्षा के अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध न किए जाने का भी विरोध किया गया। डाॅ, सुमित सिंह ने कहा कि बीते दिन ही मोहाली में एक गर्भवती डाॅक्टर पर ड्यूटी के दौरान हमला किया गया है। इसलिए मांग है कि सेहत मंत्री केवल दावों के बजाय अस्पतालों में डाॅक्टरों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर प्रबंध करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed