फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   story of Moga police head constable Jasbir singh who serve destitute people

सैल्यूट: बेसहारों का सहारा पंजाब पुलिस के हवलदार जसबीर सिंह, लोगों को देते हैं छत, तीन टाइम का खाना और कपड़े

Thu, 12 Sep 2024 07:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के हवलदार जसबीर सिंह बेसहारा लोगों का सहारा हैं। वह पिछले पांच साल से ऐसे लोगों की सेवा में लगे हैं जिन्हें उनके अपने ठुकरा चुके हैं या उन लोगों के पास अपना कोई नहीं है। 

विज्ञापन
story of Moga police head constable Jasbir singh who serve destitute people
हवलदार जसबीर सिंह बेसहारा लोगों की मदद करते हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस के मुलाजिम हवलदार जसबीर सिंह बेसहारों का सहारा बने हुए हैं। जो काम जसबीर सिंह कर रहे हैं उसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए वो कम है। जसबीर सिंह तन मन धन से मानव सेवा में जुटे हैं। उनके इस नेक काम के लिए हर कोई तारीफ करता है।  

विज्ञापन




मोगा पुलिस में पिछले 28 वर्षों से तैनात गांव चिड़ीक निवासी हवलदार जसबीर सिंह 2018 में मोगा के एक वृद्धाश्रम में सेवा करने के लिए गए थे। तब से उन्होंने अपना मन बना लिया कि इन लोगों के लिए कुछ करेंगे। वे किसान परिवार से हैं। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने सड़क से बेसहारा लोगों को उठाकर उनकी सेवा करनी शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल सेवा करने के बाद 2023 में कुछ एनआरआई लोगों के सहयोग से मोगा में करोड़ों रुपये खर्च करके एक आस आश्रम सेवा सोसाइटी बनाई, जिसमें बेसहारा लोगों को लाकर उनकी सेवा करते हैं। इसमें आज 65 के करीब बेसहारा लोग हैं। 


हवलदार जसबीर सिंह ड्यूटी जाने से पहले आकर उन्हें दवा देना, कपड़े बदलना, रोटी खिलाना, पगड़ी बांधना सभी काम करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें बहुत ही बुरी हालत में उठाकर लाए थे, किसी के पैर में कीड़े तक लगे थे, सेवा से उन्हें स्वस्थ किया।



उनके इस काम में जिले के एसएसपी और पूरी पुलिस टीम सहयोग करती है। इस आश्रम में कुछ लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। उनके साथ कुछ लोग जुड़े हैं जोकि अपनी कमाई से कुछ हिस्सा इन लोगों की सेवा के लिए भेज देते हैं जिसमें राशन की खर्चा, दवा, कपड़े इत्यादि सभी कुछ आ जाता है। इन्हें तीन टाइम खाना, अपने घर की तरह इनकी सेवा करते हैं, किसी चीज की कोई कमी नहीं है। जसबीर सिंह ने कहा वे एक अस्पताल बनाएंगे जिसमें गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed