फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Special Investigation Team of Punjab Police will question Gurmeet Ram Rahim on November 8

बरगाड़ी बेअदबी मामला: डेरा प्रमुख से आठ नवंबर को सुनारिया जेल में पूछताछ करेगी एसआईटी, रोहतक के डीएम को लिखा पत्र

Fri, 05 Nov 2021 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की हुई है।

विज्ञापन
Special Investigation Team of Punjab Police will question Gurmeet Ram Rahim on November 8
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से आठ नवंबर को पूछताछ करने का फैसला किया है। इस संबंध में एसआईटी के मुखिया और आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर सूचना भेज दी है। परमार ने उनसे सुनारिया जेल प्रशासन को अवगत करवाने का आग्रह किया है ताकि उच्च न्यायालय की हिदायत का पालन हो सके। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट: सीएम चन्नी ने 269 लाभार्थियों को दिया घर, गरीबों के बीच मनाया त्योहार 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की हुई है। पिछले माह 25 अक्तूबर को डेरा प्रमुख का फरीदकोट की अदालत से 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया था लेकिन फरीदकोट की अदालत में पेशी से एक दिन पहले 28 अक्तूबर को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा प्रमुख के वारंट पर रोक लगा दी और एसआईटी को सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एसआईटी ने डेरा प्रमुख से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर ली है। एसआईटी के अनुसार डेरे के राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी जिन्हें बेअदबी के तीनों केसों में चार्जशीट किया हुआ और उन्हें फरीदकोट अदालत ने भगौड़ा करार दिया हुआ है। इस मामले में उच्च न्यायालय में 12 नवंबर को सुनवाई होनी है जिसके चलते एसाईटी ने पूछताछ के लिए 8 नवंबर का दिन तय किया है ताकि उच्च न्यायलय की सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख से पूछताछ की रिपोर्ट पेश की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed