{"_id":"64cc7ee64112689e27050b05","slug":"singer-arrested-in-drug-smuggling-at-khanna-of-punjab-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नशे की तस्कर निकली गायिका, युवाओं को सप्लाई करती थी चिट्टा, ओवरडोज से युवक की मौत से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नशे की तस्कर निकली गायिका, युवाओं को सप्लाई करती थी चिट्टा, ओवरडोज से युवक की मौत से खुला राज
Fri, 04 Aug 2023 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:01 AM IST
सार
खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में 30 जुलाई को कब्रिस्तान में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई थी, जिसकी बाजू पर सिरिंज लगी थी। मृतक की पहचान मानेवाल गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के तौर पर हुई थी। इसी मामले की जांच में गायिका परमजीत पम्मी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की एक गायिका नशे की तस्कर निकली। उससे नशा खरीदकर एक युवक ने ओवरडोज ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और गायिका परमजीत कौर पम्मी निवासी रहीमाबाद खुर्द और उसके साथी जगदीश सिंह दीशा निवासी लक्खोवाल कलां को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में 30 जुलाई को कब्रिस्तान में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई थी, जिसकी बाजू पर सिरिंज लगी थी। मृतक की पहचान मानेवाल गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के तौर पर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गायिका परमजीत कौर पम्मी का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Punjab News: कर्मचारी पर बनाया फोन से धमकी देने का दबाव, ताकि पुलिस सुरक्षा मिल सके, जान दे दी
विज्ञापन
डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि गायिका पम्मी चिट्टे की तस्करी करती है और युवाओं को सप्लाई करती है। पम्मी से नशा लेकर जगदीश ने कुलदीप सिंह और उसके साथियों को दिया था। कुलदीप सिंह के साथ 4-5 अन्य युवक नशे का टीका लगाने कब्रिस्तान के पास गए थे। वहां सबसे पहले कुलदीप सिंह ने टीका लगाया। टीका लगाते ही कुलदीप सिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बाकी लोग उसे छोड़कर भाग निकले। कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में नशा करने वाले युवकों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह की कॉल डिटेल के बाद पुलिस को लीड मिली। जिसके बाद कड़ी जुड़ती गई और पर्दाफाश होता गया।