फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   She was an adulterous relationship, by contract killing brother

भाभी से थे अवैध संबंध, सुपारी देकर भाई की हत्या

Wed, 11 Sep 2013 12:31 AM IST
जगरांव (लुधियाना)/ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
She was an adulterous relationship, by contract killing brother

प्रसाद लेकर जा रहे सरपंच के पोते के हत्याकांड ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। अमेरिका जाने की ललक ने पहले भाई की एनआरआई पत्नी को प्रेम में फंसाया और फिर उसके साथ मिल कर भाई का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरे भाई और तीन कांट्रैक्ट किलरों को काबू कर लिया। चचेरे भाई ने कत्ल की योजना अमेरिका में रहती उसकी पत्नी के साथ फोन पर ही बना ली थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जगरांव के डीएसपी सुरिंदर कुमार और थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने कहा कि कातिलों ने बड़ी चालाकी से इस तरह वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जैसे ही मामले में जांच शुरू की तो काफी सबूत ऐसे मिले, जिससे साफ था कि हत्या के पीछे किसी अपने का हाथ है। इस पर पुलिस ने परिवार के अलावा अन्य संदिग्ध सदस्यों से पूछताछ की।

मोबाइल की काल डिटेल चैक करने के बाद मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर मृतक गुरसेवक सिंह के सगे चाचा जसविंदर सिंह के पुत्र रशपाल सिंह उर्फ पाली, मनप्रीत सिंह उर्फ माणा निवासी गांव फिड्डे थाना घल्ला कलां (फिरोजपुर) हाल निवासी नहरी कलां अखाड़ा (जगरांव) और गौरव सचदेवा उर्फ गोरा निवासी अगवाड गुजरां को गिरफ्तार कर लिया।


डीएसपी सुरिंदर कुमार ने कहा कि पूछताछ में आरोपी पाली ने माना कि उसका उसके मृतक भाई गुरसेवक सिंह की अमेरिका में रहती पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे और गुरसेवक उन दोनों के रास्ते में रोड़ा था।

उसे उसने तीन लोगों के साथ हत्या का सौदा कर 26 अगस्त की रात को गुरसेवक का परने से गला घोट कर कत्ल कर दिया था।

डीएसपी ने बताया कि इस हत्या कांड में मृतक की पत्नी का भी हाथ है। दोषी पाली और मृतक की पत्नी सुमनप्रीत कौर की अमेरिका से लंबी बातें होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed