फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Search Of Suspected Terrorists In Pathankot police seal villages

Punjab: पठानकोट बॉर्डर पर फिर दिखे संदिग्ध आंतकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, गांवों को किया सील

Fri, 28 Jun 2024 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियाल में संदिग्ध लोगों के देख जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस व कमांडो ने गांव कीड़ी गांडियाल और क्लेशर में सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
Search Of Suspected Terrorists In Pathankot police seal villages
संदिग्ध आतंकियों को ढूंढती पुलिस - फोटो : अमर उजारा

विस्तार

भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में तीन दिन पहले दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। इसके बाद से पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी संदिग्धों को ढूंढ रही है। बॉर्डर एरिया से सटे गांवों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस व एसओजी कमांडो गांव के सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों की भी तलाशी ले रही है। 
विज्ञापन


पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियाल में संदिग्ध लोगों के देख जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस व कमांडो ने गांव कीड़ी गांडियाल और क्लेशर में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले वीरवार को पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के लगभग 400 जवानों ने बॉर्डर एरिया के 5 किलोमीटर के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध ठहरे थे, वहां बीएसएफ के जनरल खुद जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे और प्रवासी मजदूर महेश कुमार से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।

वहीं, पुलिस ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर नाकाबंदी में सुरक्षा फोर्स बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रख रही है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी ने उज्ज दरिया और आसपास लगे कई सीसीटीवी भी खंगाले। दूसरी तरफ बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अधिकारियों से बैठक की थी। पुलिस ने गुज्जरों के डेरे खंगाले और उनसे भी पूछताछ की। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed