{"_id":"208c660e2d45ac4ac419926e023cd2b9","slug":"sasural-murder-sister-in-law-wife-kids-in-law-family-punjab-phagwara-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी, साली और दो बच्चों का किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी, साली और दो बच्चों का किया कत्ल
अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:25 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा शहर को बृहस्पतिवार सुबह मिली एक दर्दनाक खबर ने हिला दिया।
यहां एक दरिंदे पति ने ससुराल परिवार में घुसकर न सिर्फ अपनी पत्नी और साली की हत्या कर दी, बल्कि अपने दोनों बच्चों को भी मार डाला। हत्या में तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में मामला लेनदेन में जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने ससुराल परिवार से कुछ पैसे लेने थे। इस वजह से वह उनपर लगातार दबाव बना रहा था।
15 दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल परिवार भेज दिया था। पैसे न मिलने पर पति ने गुस्से में आकर इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।