{"_id":"6a7b1e1c97a02a32b20bebb9","slug":"sad-announces-district-presidents-of-its-youth-wing-in-punjab-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद ने पंजाब में यूथ विंग को दी मजबूती: 20 जिला प्रधान किए घोषित, कोर कमेटी में भी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद ने पंजाब में यूथ विंग को दी मजबूती: 20 जिला प्रधान किए घोषित, कोर कमेटी में भी नियुक्तियां
Tue, 11 Aug 2026 06:35 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:35 PM IST
सार
शिअद ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यूथ विंग को मजबूत करते हुए 20 जिला प्रधानों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
शिअद ने संगठन का किया विस्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा चुनवा से पहले यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर के साथ विचार-विमर्श के बाद यूथ अकाली दल के 20 जिला प्रधानों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने नियुक्तियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉ. चीमा ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में लवप्रीत सिंह लप्पी इनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों और पुलिस जिलों में यूथ अकाली दल की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई है। इनमें कमलदीप सिंह को बठिंडा ग्रामीण, रणदीप सिंह ढिलवां को बरनाला ग्रामीण, रविंदर सिंह बब्बल को फरीदकोट, एडवोकेट चितवीर सिंह जीरा को फिरोजपुर ग्रामीण और अमृतवीर सिंह को जालंधर शहरी-1 का जिला प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
गगनदीप सिंह गग्गी को जालंधर शहरी-2, अवतार सिंह निझर को जालंधर ग्रामीण-1, कुलदीप सिंह टांडी को कपूरथला ग्रामीण, तनवीर सिंह रंधावा को कपूरथला शहरी और बलकरन सिंह बाजवा को लुधियाना ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
हरमनदीप सिंह रिकी अजनौद को पुलिस जिला खन्ना, नवजिंदर सिंह मान को श्री मुक्तसर साहिब, देव अशीश मलिक को मोगा शहरी, हरजोत सिंह डेमरू को मोगा ग्रामीण, तनवीर सिंह पूनिया को मोहाली ग्रामीण-1, जसपाल सिंह लक्की मावी को मोहाली ग्रामीण-2 और एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल को मोहाली शहरी (कारपोरेशन) का प्रधान नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा करनवीर सिंह साहनी को पटियाला शहरी, अमृतपाल सिंह लंग को पटियाला ग्रामीण और चरनजीत सिंह भड़ौली को शहीद भगत सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए यूथ विंग को जिला स्तर पर और मजबूत करने की कवायद की है।