फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   RSS leader son shot dead in Firozpur Punjab

Punjab Crime: आरएसएस नेता के बेटे की हत्या, बीच बाजार बदमाशों ने सिर में मारी गोली, मची भगदड़

Sat, 15 Nov 2025 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शख्स के सिर में लगी।

विज्ञापन
RSS leader son shot dead in Firozpur Punjab
गोली लगने से शख्स की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शख्स के सिर में लगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा नवीन अरोड़ा  शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दो शातिर आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा का नवीन पोता है। मोची बाजार में नवीन मनियारी की दुकान करता था। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के रिश्तेदार अशोक बहल का कहना है कि मृतक के पिता और दादा आरएसएस के बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। जब वह (नवीन) अपनी दुकान से घर जा रहा था, तो 2 लोगों ने उसे गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी क्योंकि अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसा लगता है कि चूंकि उसके पिता आरएसएस कार्यकर्ता हैं, इसलिए शहर में अराजकता फैलाने के लिए ऐसा किया गया। हत्या को योजनाबद्ध तरीके से रेकी के साथ अंजाम दिया गया। यह एक निर्मम हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed