{"_id":"7b50622efe20afd33941cd5572cad411","slug":"ropar-husband-wife-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी को नहर में फेंका! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी को नहर में फेंका!
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Sat, 17 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद नहर में वीरवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरी ऑल्टो कार के मामले में सिटी पुलिस ने तीन लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
इस बारे में थाना सिटी प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि लड़की की माता जसवीर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह के बयानों पर ओमनप्रीत कौर के पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुलबीर सिंह ने बताया कि जसवीर कौर ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा है कि उनकी लड़की ओमनप्रीत की शादी लगभग चार साल पहले टूटोंमजारा के जगजीत सिंह के साथ हुई थी।
शादी के चार साल बाद भी उनकी बेटी को कोई संतान नहीं हुई, जिसके चलते उसका पति और ससुराल परिवार वाले उसे तंग करते थे। बीते दिनों भी उनकी बेटी के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि 15 मई को सुबह साढ़े आठ बजे ओमनप्रीत के ससुर का फोन आया कि उनकी बेटी और दामाद सुबह से घर से लापता हैं। आप के घर तो नहीं आए।
बाद में उन्हें पता चला कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को कोई नशीली वस्तु खिलाकर रोपड़ की सरहिंद नहर में कार समेत धक्का दे दिया और खुद कहीं भाग गया। एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति जगजीत सिंह, ससुर रविंदर सिंह और सास गुरबख्श कौर निवासी टूटोंमजारा (होशियारपुर) के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120 बी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।