फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Recruitment campaign Rozgar Mela held in RCF Kapurthala

Punjab: आरसीएफ कपूरथला में हुआ भर्ती अभियान रोजगार मेले का आयोजन, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल संबोधन

Sat, 22 Oct 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 12:42 PM IST
सार

रेल कोच फैक्ट्री में यह कार्यक्रम वारिस शाह हॉल में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कुल 54 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

विज्ञापन
Recruitment campaign Rozgar Mela held in RCF Kapurthala
कपूरथला में भर्ती रोजगार मेले का आयोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को देशभर में स्थित 50 केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। पंजाब में यह मेगा समारोह रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला और पटियाला लोकोमोटिव वर्कस (पीएलडब्ल्यू) पटियाला में करवाया गया। समारोह के दौरान देशभर के 75,000 नवनियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअली इन नवनियुक्तों को संबोधित किया। रेल कोच फैक्ट्री में यह कार्यक्रम वारिस शाह हॉल में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कुल 54 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि 200 युवाओं को नौकरी दी जानी है। इननव नियुक्त लोगों को ईएसआईसी, डाक विभाग, बीएसएफ, राष्ट्रीयकृत बैंकों आदि के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। ये भर्तियां केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की ओर से स्वयं और यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई हैं। शीघ्र भर्ती के लिए चयन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और इनको तकनीकी सक्षम बनाया गया है। इस मौके पर सुलतानपुर लोधी विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed