फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 28 May 2021

पंजाब: दस जून तक बढ़ा मिनी लॉकडाउन, पटियाला में धरने पर बैठे किसान... पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें 

Fri, 28 May 2021 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 May 2021 05:05 PM IST
सार

पंजाब में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी कहर बरपाने लगा है। वहीं पंजाब कांग्रेस में उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 28 May 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए मिनी लॉकडाउन दस जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस के बावजूद पटियाला में किसानों ने अपना धरना शुरू कर दिया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
फैसला: 10 जून तक मिनी लॉकडाउन, अस्पतालों में बहाल होगी ओपीडी 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों को 10 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही सक्रिय कोविड मामलों की संख्या और संक्रमण दर में गिरावट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने निजी वाहनों में सवारियों की संख्या की सीमा हटाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: संक्रमण की दोहरी मार, कोरोना से 178 की मौत, ब्लैक फंगस के 34 नए मामले 
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 34 नए मामले सामने आए हैं। अब सूबे में ब्लैक फंगस के 222 केस आ चुके हैं। इनमें 192 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 30 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पंजाब कांग्रेस का विवाद: अब पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी ने कैप्टन के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब कांग्रेस अपने नाराज मंत्रियों और विधायकों को मनाने में जुटी ही थी कि गुरुवार को पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी ने भी राज्य सरकार और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास पार्टी नेताओं से ही मिलने का समय नहीं है तो वे आम लोगों के कितने करीब होंगे? 

 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

बठिंडा में बेअदबी: कूडे़ के ढेर से मिले गुटका साहिब के अंग, हनुमान चालीसा के फटे पेज भी मिले   
बठिंडा में शुक्रवार सुबह नहर के साथ लगते एरिया नेशनल कालोनी के पास कूडे़ के ढेर से गुटका साहिब के अंग और हनुमान चालीसा के फटे हुए पेज बरामद हुए। एक राहगीर ने इसकी सूचना तुरंत थर्मल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पटियाला: कैप्टन की अपील दरकिनार कर किसानों का धरना शुरू
पटियाला के पुडा ग्राउंड में तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) का तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते आयोजित इस धरने में विशेष तौर से पहुंचे यूनियन के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि कोरोना रोकने के लिए प्रबंध करने में केंद्र व पंजाब सरकारें पूरी तरह से नाकाम रही हैं।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed