{"_id":"60e03ce98ebc3edfe35794e6","slug":"punjab-top-news-03-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बिजली संकट पर सियासत तेज और गुरदासपुर में फौजी की बर्बर हत्या... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बिजली संकट पर सियासत तेज और गुरदासपुर में फौजी की बर्बर हत्या... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Sat, 03 Jul 2021 05:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
पंजाब में गर्मी और धान सीजन के कारण भीषण बिजली संकट पैदा हो गया है। वहीं रोपड़ थर्मल प्लांट का एक यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ने से यह संकट और गहरा गया। प्रदेश में बिजली की मांग 13500 मेगावाट है, जिसे पावरकॉम पूरा नहीं कर पा रहा। इससे नाराज लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाने लगी है।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के गांव सरमो लाहड़ी के रहने वाले सैनिक दीपक सिंह की गुरदासपुर में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया तो गुस्साए परिवार और गांववासियों ने सैनिक के शव को गांव सरमो लाहड़ी से गुजरने वाले पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चार घंटे धरना दिया। वहीं शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर देहात पुलिस ने यह एफआईआर कांट्रैक्टर के बयान पर दर्ज की है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
पंजाब में बिजली संकट पर सियासत: आम आदमी पार्टी ने घेरा सीएम का फार्महाउस, बैरिकेड तोड़े
भीषण गर्मी में पंजाब में बिजली संकट गहराया हुआ है। अब इस पर सियासत भी गरमा गई है। शुक्रवार को शिअद-बसपा गठबंधन ने प्रदेश में प्रदर्शन किया था। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी ने सिसवां में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्महाउस का घेराव किया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद
पंजाब में बिजली की भारी कमी के चलते मचे कोहराम के बीच शुक्रवार को बिजली संकट और गहरा गया। रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ हो गई है। उधर, तमाम पाबंदियों के बावजूद प्रदेश में बिजली की मांग 13500 मेगावाट रही। पावरकॉम इसे पूरा नहीं कर पा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
सियासत: नवजोत सिद्धू ने अपना बिजली बिल भरा नहीं, संकट पर कैप्टन को दे रहे सलाह, 8.74 लाख रुपये बकाया
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बिजली संकट के मामले में भी शुक्रवार को कैप्टन पर निशाना साधा और बिजली संकट से उबरने की सलाह दी। सिद्धू ने संकट के लिए कैप्टन और पिछली अकाली-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया।
पढ़ें पूरी खबर...
बर्बरता: छह माह बाद छुट्टी पर घर आ रहे जवान की हत्या, चोर समझ कर गुरदासपुर में पीट-पीटकर ली जान
पठानकोट के गांव सरमो लाहड़ी के रहने वाले सैनिक दीपक सिंह की गुरदासपुर में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया तो गुस्साए परिवार और गांववासियों ने सैनिक के शव को गांव सरमो लाहड़ी से गुजरने वाले पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चार घंटे धरना दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
अमृतसर: सुखबीर बादल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ब्यास नदी में अवैध खनन का लगाया था आरोप
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर देहात पुलिस ने यह एफआईआर कांट्रैक्टर के बयान पर दर्ज की है। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्यास नदी में अवैध खनन का आरोप लगाया था।