फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Teenager lost his life while taking selfie with pigeons, fell from water works tank

Punjab: कबूतरों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में किशोर ने गंवाई जान, सीढ़ी टूटने से वाटर वर्क्स की टंकी से गिरा

Thu, 18 Apr 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

वाटर वर्क्स की टंकी से गिरने पर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। गांव शेरेवाला की घटना है। जर्जर हालत में सीढ़ी टूटने से हादसा हुआ है। मृतक अपने माता-पिता इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Punjab: Teenager lost his life while taking selfie with pigeons, fell from water works tank
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर उपमंडल के तहत आते गांव शेरेवाला में पुरानी व जर्जर हालत वाली वाटर वर्क्स की टंकी पर बुधवार शाम गांव का ही एक 16 वर्षीय किशोर सेल्फी लेने चढ़ गया लेकिन अचानक जर्जर हालत में सीढ़ी टूटने से ऊपर से नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


सरपंच संदीप भादू ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे कुलार निवासी अंकित वाटर वर्क्स के अंदर बनी पुरानी और जर्जर हाल हो चुकी पानी वाली टंकी के ऊपर कबूतरों के साथ सेल्फी लेने के लिए चढ़ गया। अचानक टंकी की सीढ़ियां टूटने के कारण वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन व विभाग से मांग की हुई है कि वाटर वर्क्स की काफी जर्जर हो चुकी इस टंकी को तुड़वाया जाए लेकिन विभाग ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed