फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Singer, Miss Pooja, BJP, Hoshiyarpur

पंजाबी गायिका मिस पूजा भाजपा में शामिल

Tue, 17 Dec 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab Singer, Miss Pooja, BJP, Hoshiyarpur
पंजाबी गायिका मिस पूजा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर उन्होंने कहा कि वह महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से ग्लोबल मैप पर भारत की अलग पहचान बनाने का सपना देखा है, उससे प्रभावित होकर ही वह भाजपा में आई हैं।

भाजपा मुख्यालय में एक समारोह के दौरान प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के सामने उन्होंने अपना सदस्यता फार्म भरा।

एक संवाददाता सम्मेलन में मिस पूजा ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी, वह उसे जी-जान से पूरा करने की कोशिश करेंगी।

होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी से जुड़े सवाल को मंजे हुए राजनीतिज्ञ की तरह टालते हुए कहा कि अभी तो ज्वाइन किया है, विधानसभा और लोकसभा चुनाव बहुत दूर की बात है और अभी चुनाव लड़ने के बारे में सोचा नहीं है।


उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार ने राज्य में जो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं हैं, वह सभी पंजाबियों को अलग पहचान देती है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की देश के प्रति जिम्मेदारी है और बदलाव में उनकी बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भाजपा में आई हूं।

इससे पहले भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि मिस पूजा देश-विदेश में गायकी के बल पर बेहद मशहूर हैं, लेकिन सामाजिक रूप से उतनी ही संवेदनशील भी हैं।

पूजा को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। मिस पूजा को होशियारपुर से लोकसभा का टिकट दिए जाने के सवाल को टालते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि टिकट का फैसला पार्टी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed