फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Politics, Former Finance Minister Parminder Singh Dhindsa cornered AAP government

Punjab Politics: पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने आप सरकार को घेरा, कहा- सीएम के जिले के हालात नाज़ुक

Sun, 07 Apr 2024 06:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Apr 2024 06:06 PM IST
सार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि आप की मान सरकार के पास झूठे दावे करने और ड्रामे करने के अलावा कुछ नहीं है। लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। लेकिन जनता इस सरकार को आने वाले समय में जवाब देगी।

विज्ञापन
Punjab Politics, Former Finance Minister Parminder Singh Dhindsa cornered AAP government
पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा - फोटो : संवाद

विस्तार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि आप सरकार, जनहित समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का ज़िला संगरूर नाज़ुक हालत में है और आप के नेता संगरूर को अपनी राजधानी बताते हैं। लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को सरहंद चौ पर खस्ताहाल पुल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस पुल के हालात नाज़ुक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी जिले और इसी इलाके के हैं। इतना ही नहीं पंजाब कैबिनेट में दो मंत्री भी इसी क्षेत्र के हैं। लेकिन इस पुल का निर्माण करवाने में सरकार नाकाम है और यहां लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


ढींडसा ने कहा कि इस सरकार के पास झूठे दावे करने और ड्रामे करने के अलावा कुछ नहीं है। लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। लेकिन जनता इस सरकार को आने वाले समय में जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुल के हालात दुरुस्त नहीं किए गए तो अकाली दल की स्थानीय टीम अपनी आवाज बुलंद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed