फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police not have official information about terrorist Harvinder Rinda death

रिंदा के बारे में पंजाब पुलिस अनजान: DGP गौरव यादव बोले-विदेश में हुई आतंकी की मौत की आधिकारिक जानकारी नहीं

Mon, 21 Nov 2022 10:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 10:27 PM IST
सार

तरनतारन में जीओ मेस का उद्घाटन करने आए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर किए जाने से देश विरोधी ताकतों पर शिकंजा कसा जा रहा है।  

विज्ञापन
Punjab Police not have official information about terrorist Harvinder Rinda death
तरनतारन में जीओ मेस का उद्घाटन करते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा व हरप्रीत सिंह हैप्पी संघेड़ा की विदेश में हुई हत्याओं बाबत अभी अधिकारिक तौर पर पंजाब पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अपने तौर पर जांच करने के साथ-साथ आतंकियों, नशा तस्करों व गैंगस्टरों का नेटवर्क तोड़ने में लगातार कामयाब हो रही है। आने वाले दिनों में पंजाब पुलिस को और हाईटेक बनाया जाएगा ताकि राज्य का माहौल खराब करने वाली ताकतों पर शिकंजा कसा जा सके।

विज्ञापन


तरनतारन में जीओ मेस का उद्घाटन करने आए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर किए जाने से देश विरोधी ताकतों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस में आपसी तालमेल बढ़ाकर सीमा पार से होने वाली हर हरकत को विफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे आतंकियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रयास कर रही है। विदेश में बैठे आतंकियों और गैंगस्टरों को पंजाब लाने के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुके हैं। पुलिस का प्रयास है कि उन्हें जल्द पंजाब लाया जाए।
विज्ञापन


गौरव यादव ने कहा कि उन युवाओं को पंजाब पुलिस मौका देगी जो हाल में गैंगस्टरों के साथ जुड़े हैं और उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की ओर से पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। लोगों को जहां अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, वहीं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश, पंजाब का माहौल खराब करने वाली ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर असलहा प्रदर्शित करने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगी
इंटरनेट मीडिया पर असलहा का प्रदर्शन करने वाले हर व्यक्ति खिलाफ जहां कार्रवाई होगी। वहीं राज्य भर में असलहा लाइसेंसों की समीक्षा तीन माह में की जाएगी। अन्य राज्यों से आने वाले असलहा पर शिकंजा कसने के लिए भी पंजाब पुलिस लगातार कामयाब हो रही है। डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब पुलिस में युवाओं की भर्ती लगातार की जा रही है। पहले कई वर्षों बाद पंजाब पुलिस की भर्ती होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed