{"_id":"66025c20cc7769c880068119","slug":"punjab-police-encounter-drug-smuggler-in-hoshiarpur-police-who-went-to-raid-attacked-two-soldiers-injured-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर में पुलिस ने किया नशा तस्कर का एनकाउंटर, आरोपी ने रेड करने गई टीम पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: होशियारपुर में पुलिस ने किया नशा तस्कर का एनकाउंटर, आरोपी ने रेड करने गई टीम पर किया था हमला
Tue, 26 Mar 2024 10:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
पंजाब के होशियारपुर में गोली लगने से एक नशा तस्कर की मौत हो गई। पुलिस मेवा मियाणी में नशा तस्कर के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली सूचा सिंह को जा लगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर के हलका दसूहा में नशा तस्करों पकड़ने के लिए गई पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया। घटना में पुलिस के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांव मेवा मियाणी में छानबीन गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी, जिसमें एक एएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्करी का आरोपी सुच्चा सिंह ढेर हो गया जबकि उसकी पत्नी, दो बेटों सहित चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया के मुताबिक ड्रग तस्करी का आरोपी सुच्चा सिंह के घर पर मंगलवार को तलाशी लेने गए थे। इस दौरान सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया जिसमें पुलिस के दो कर्मी घायल हो गए। हमले में एएसआई सतनाम सिंह के सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सिपाही गुरिंदर सिंह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। तस्करों के इस हमले और फायरिंग के दौरान ड्रग तस्कर सुच्चा सिंह को गोली लग गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी दसूहा जगदीश राज अत्री और एसएचओ हरप्रीत सिंह के मुताबिक नशा तस्कर सुच्चा सिंह से एक राइफल, दो कापे बरामद किए गए। उसकी पत्नी और दोनों पुत्रों पर धारा 307 और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
एसपीडी सरबजीत सिंह ने बताया कि सुच्चा सिंह के शव को अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। इस बीच पुलिस ने पुलिस ने आरोपी की पत्नी जसवीर कौर, बेटों सतनाम सिंह व प्रभदीप सिंह के साथ-साथ मूनक गांव के संतोख सिंह नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक सुच्चा सिंह का पूरा परिवार नशे के कारोबार में जुड़ा था। सुच्चा सिंह सहित दोनों बेटों और इसकी पत्नी पर हिमाचल सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 14 केस दर्ज हैं।