फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Finance Minister Harpal Singh got angry on MP Kangana Ranaut said BJP should get Kangana treated

Kangana Ranaut: पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा के पास अरबों का फंड, कंगना का इलाज कराए

Thu, 29 Aug 2024 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को इलाज कराने की सलाह दी है। चीमा ने कहा कि कंगना की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह किसानों के खिलाफ टिप्पणी करती रहती है। भाजपा को उसका इलाज कराना चाहिए।

विज्ञापन
Punjab Finance Minister Harpal Singh got angry on MP Kangana Ranaut said BJP should get Kangana treated
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर पंजाब के लोग गुस्साए हुए हैं। इसकी वजह कंगना की तरफ से किसानों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान है। किसानों के विरोध में कंगना के बयान को लेकर पंजाब के राजनीति दल के नेता हमलावर हैं। 

विज्ञापन


वहीं, अब पंजाब की आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कंगना को खरी-खरी सुना दी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा किसानों के विरोध पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी पर कहा कि कंगना रनौत को इलाज की जरूरत है। चीमा ने कहा कि कंगना के बारे में मेरा सुझाव है कि उनकी पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष को उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में भेजना चाहिए, ताकि कंगना को वहां अच्छा इलाज मिल सके। क्योंकि कंगना कभी देश के किसानों के खिलाफ, तो कभी एक वर्ग विशेष के खिलाफ बोलकर देश का आपसी भाईचारा खराब कर रही हैं। उन्हें तुरंत किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चीमा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कंगना पर भाजपा को लगाम लगानी चाहिए। क्योंकि वह कभी भी किसी भी तरह का बयान दे देती है। इसलिए उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। देश को पता है कंगना को दिमागी इलाज की जरूरत है। उनपर मेंटल प्रेशर पड़ा है। उनके इलाज में जितना भी खर्च आएगा वह भाजपा उठाएगी। क्योंकि भाजपा के पास अरबों रुपये का फंड पड़ा है। वहीं देश के स्पीकर भी उनके इलाज का खर्च उठा सकते हैं। 


वहीं, भाजपा ने कंगना रनौत को लेकर किनारा कर लिया है। भाजपा का कहना है कि कंगना ने जो बयान दिया है उससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि कंगना का वह निजी बयान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed